{"_id":"65846c38bf699dfb49097288","slug":"meteorological-department-issues-alert-of-dense-fog-for-three-days-in-punjab-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में लुधियाना रहा सबसे ठंड, दो दिन हो सकती बारिश, तीन दिन धुंध का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में लुधियाना रहा सबसे ठंड, दो दिन हो सकती बारिश, तीन दिन धुंध का अलर्ट
Fri, 22 Dec 2023 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:36 AM IST
सार
पंजाब में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.1, पठानकोट का 21.0, जालंधर का 20.7, बठिंडा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सर्दी के इस सीजन में गुरुवार को पहली बार पारा तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से पटियाला का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और बठिंडा का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0. 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का कहर आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। विभाग ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार से तीन दिन के लिए पंजाब के ज्यादातर जिलों में घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान ज्यादा प्रभावित इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गुरुवार को अमृतसर और पठानकोट का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 4.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब का 6.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का 3.7, फिरोजपुर का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.1, पठानकोट का 21.0, जालंधर का 20.7, बठिंडा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।