{"_id":"62d6feec21d2db09970c7ba6","slug":"meteorological-department-issued-orange-alert-in-12-districts-of-punjab-and-11-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश की चेतावनी: पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो दिनों से नहीं हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश की चेतावनी: पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो दिनों से नहीं हुई बरसात
Wed, 20 Jul 2022 12:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:32 AM IST
सार
रियाणा के जिन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।
विज्ञापन
बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दो दिन से दोनों राज्यों में बारिश नहीं होने के कारण दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और पूर्वी मालवा के लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पश्चिमी मालवा के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के जिन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। अन्य जिलों के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की फुहारें पड़ीं। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को बदरा रूठे रहे। हरियाणा में 4.4 सामान्य बारिश के मुकाबले 0.7 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 85 फीसदी कम है।