फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meritorious children's fair in Panchkula, CM presented medals to seven promising students of the district

Chandigarh News: पंचकूला में मेधावी बच्चों का मेला, सीएम ने जिले के सात होनहारों को पहनाए मेडल

Thu, 17 Aug 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Meritorious children's fair in Panchkula, CM presented medals to seven promising students of the district
पंचकूला। शहर में बुधवार को पंचकूला समेत राज्य भर के मेधावी जुटे। दसवीं-बारहवीं के टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के हाथों सम्मानित होने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पंचकूला जिले के सात होनहार भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें किसी सम्मान समारोह में शामिल होने और प्रदेश के मुखिया के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला है। उनके लिए यह गर्व का पल है। इससे हमारा हौसला बढ़ा है। हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। बच्चों ने कहा कि आईएएस, डॉक्टर और सीए बनकर वह देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सम्मान पाने के बाद बोले होनहार
--------------------------------
विज्ञापन

पहली बार मेडल मिला, खुश है पूरा परिवार
पहली बार किसी सम्मान समारोह में मेडल मिला है। खुद सीएम मनोहर लाल ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है। यह मेरे लिए गौरव का पल है। मैं डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इस सम्मान ने हौसला बढ़ा दिया है। अब और मन लगाकर पढ़ाई करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पलक शर्मा, जेपी गुरुकुल हाईस्कूल, पिंजौर
---------------------------------------------

हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया अमर उजाला
मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इसके लिए मैं लगतार कड़ी मेहनत कर रही हूं। इस सम्मान समारोह में सीएम के हाथों सम्मानित होकर हौसले को नई उड़ान मिली है। स्कूल टीचर्स और मेरे रिश्तेदारों ने मेरा मनोबल काफी बढ़ाया। शुक्रिया! अमर उजाला, इस सम्मान के लिए।
-वंदना, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिंजौर
---------------------------------------------------

अब सीए बनने के लिए करूंगी कड़ी मेहनत
किसी समारोह में पहली बार सीएम के हाथों सम्मान मिला। इससे मनोबल काफी बढ़ गया है। सीए बनने का लक्ष्य है। इसके लिए अब कड़ी मेहनत करूंगी। मेरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश है। धन्यवाद, अमर उजाला।

-दीक्षा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिंजौर
-------------------------------------------------------
सम्मान पाकर बहुत खुश हूं, बढ़ गया है मनोबल
पहली बार अमर उजाला के मंच पर सीएम मनोहर लाल के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला। सम्मान पाकर बहुत खुशी हो रही है। दोस्त-रिश्तेदार सबकी तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। मैं आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हूं। अब अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए खूब मेहनत करूंगी।
- नेहा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पारवाला
--------------------------------------------------
सीएम ने दिया सम्मान, खुशी के साथ मिला हौसला
अंक कड़ी मेहनत कर बारहवीं में 98.8 फीसदी हासिल किया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हूं। शिक्षकों और अभिभावकों ने काफी सहयोग किया। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम के हाथों सम्मानित होकर बेहद खुशी हो रही है। इस हौसलाअफजाई के लिए अमर उजाला का धन्यवाद।
- हिमांशी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरवाला
-------------------------------------------------------
सेल्फ स्टडी कर इंजीनियर बनना चाहती हूं
अमर उजाला की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में सीएम के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला। यह मेरे लिए गर्व का पल है। अब कड़ी मेहनत से इंजीनियर बनकर राज्य और शहर का नाम रोशन करूंगी। यह समारोह मेरे जैसे अनेकों बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
- महक, सिख गर्ल्स हाईस्कूल, कालका
------------------------------------------------------
इस मेडल और प्रमाणपत्र को संभालकर रखूंगी
पहली बार मुझे इस तरह के सम्मान समारोह का मौका सम्मानित किया गया। इस मेडल और प्रमाणपत्र को मैं पूरी जिंदगी संभालकर रखूंगी। अमर उजाला ने आज प्रदेशभर के बच्चों का मनोबल बढ़ाया है। अब हम सब कड़ी मेहनत से पढ़ाई करेंगे।
- जिया, ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed