फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meritious Students Will Honour At Medhavi Chhatra Samman Samaroh In Rohtak

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोहः आज सम्मानित होंगे हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी

Mon, 30 Sep 2019 01:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Meritious Students Will Honour At Medhavi Chhatra Samman Samaroh In Rohtak
रोहतक में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी 30 सितंबर को सम्मानित होंगे। राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में होगा। एमडीयू, जीजेयू, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति और रोहतक मंडलायुक्त मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को होने वाले सम्मान समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2019 में जिले की टॉप-थ्री रैंकिंग में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें फोन व मैसेज के जरिये समारोह में शामिल होने की सूचना दे दी गई है। समारोह में एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह, जीजेयू हिसार के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा और मंडलायुक्त पंकज यादव मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से इससे पहले सोनीपत, करनाल, पंचकूला और हिसार में भी सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। इस समारोह में विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया जाता है। इस आयोजन से मेधावियों के सपनों को उड़ान मिलती है। साथ ही उनमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक भी पैदा होती है। समारोह में सम्मान पाने के लिए विद्यार्थी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर से लें जानकारी
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें 7027781228, 8814888689 और 8396918540 नंबर शामिल हैं। इन नंबरों पर कॉल कर विद्यार्थी या उनके अभिभावक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी टॉपर्स की सूची ही मान्य होगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी ही सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पंजीयन करवाना होगा। उन्हें अपनी मार्कशीट व आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed