{"_id":"6aa5bda59abb128d4407e6cf","slug":"mercury-rises-again-after-rain-temperature-4-degrees-above-normal-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1121637-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बारिश के बाद फिर चढ़ा पारा, तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बारिश के बाद फिर चढ़ा पारा, तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के बाद मिली राहत के बीच शनिवार को शहर में गर्मी फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि दिन में बारिश नहीं हुई।
बारिश की मात्रा कम रहने से तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। दिन चढ़ने के साथ धूप और उमस से लोगों को गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक शहर में 659.3 मिलीमीटर मौसमी बारिश हो चुकी है।
शनिवार को हवा में नमी का स्तर भी अधिक रहा। अधिकतम ह्यूमिडिटी 82 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक तापमान और नमी के कारण दिन में उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने पर तापमान में राहत मिल सकती है, जबकि मौसम शुष्क रहने पर गर्मी फिर बढ़ सकती है।