{"_id":"63c449f640423044287e6132","slug":"mercury-reached-minus-1-degree-celsius-in-faridkot-of-punjab-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, माइनस 1 डिग्री पर कांपा फरीदकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, माइनस 1 डिग्री पर कांपा फरीदकोट
Mon, 16 Jan 2023 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:18 AM IST
सार
रविवार को पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, बठिंडा का 1 डिग्री, चंडीगढ़ का 6.3, जालंधर का 2 डिग्री, लुधियाना का 4.9 डिग्री, पठानकोट का 8 डिग्री और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पंजाब और हरियाणा के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इससे खासकर पंजाब में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार को पंजाब के फरीदकोट का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे इलाके में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, हरियाणा के सिरसा का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले चार दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान घनी धुंध और शीतलहर चलने की उम्मीद है। हालांकि रविवार को चंडीगढ़ में गुनगुनी धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, हरियाणा में दो दिन तक धुंध और शीतलहर चलने के बाद 17 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा में 17 और 18 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान राज्य में दो दिन तक धूप खिलने की उम्मीद है। वहीं, अगले 48 घंटे तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रविवार को पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, बठिंडा का 1 डिग्री, चंडीगढ़ का 6.3, जालंधर का 2 डिग्री, लुधियाना का 4.9 डिग्री, पठानकोट का 8 डिग्री और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, भिवानी का 4.7, गुरुग्राम का 5.3, हिसार का 4.3, करनाल का 3.3, कुरुक्षेत्र का 5.3, नारनौल का 4 डिग्री और सिरसा का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन