फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mentally Disturb and Disabled Women Numbers in Chandigarh

रिपोर्टः पांच गुना बढ़ी बाहरी राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली मानसिक विक्षिप्त महिलाओं की संख्या

Mon, 20 Jan 2020 02:05 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Mentally Disturb and Disabled Women Numbers in Chandigarh
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में बाहर के राज्यों से आने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है। आंकड़ों की बात करें तो शहर में ऐसी महिलाओं की संख्या में पांच सालों में 5 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह महिलाएं शहर में सड़क और रेलमार्ग से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में चंडीगढ़ में सात ऐसी महिलाएं चिह्नित हुई थीं। उसके बाद 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 34 तक पहुंच गई। यह वह आंकड़े हैं जिन्हें सखी संस्था की ओर से आश्रय दिया गया है या उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसके अतिरिक्त कई और ऐसी महिलाएं हैं जो शहर में आकर प्रवास कर रही हैं।
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि यह महिलाएं शहर में रेल और सड़क मार्ग से आ रही हैं। इन महिलाओं के मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस सखी के सुपुर्द करती है। यहां पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार के साथ ही अल्प प्रवास में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिन महिलाओं से बातचीत में उनके परिजनों की जानकारी मिल जाती है तो उन्हें संबंधित क्षेत्र में भेज दिया जाता है और जिनके परिजनों की जानकारी नहीं मिल पाती है उन्हें शहर में ही लंबे प्रवास के लिए सवेरा स्थानांतरित कर दिया जाता है।

केरल से भी पहुंच रही हैं विक्षिप्त महिलाएं

चंडीगढ़ में केरल से भी कई विक्षिप्त महिलाएं रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से मिल चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मणिपुर, तेलंगाना, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल की महिलाएं यहां मिली हैं। पुलिस के द्वारा इन्हें सखी में आश्रय दिया गया है।

भाषा समझने में दिक्कत, दुभाषिए की ले रहे मदद
मणिपुर, केरल, तेलंगाना, उड़ीसा से आने वाली महिलाओं से पुलिस और समाज कल्याण विभाग के लोगों को बातचीत में दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए विभागों के द्वारा अन्य स्रोतों से दुभाषिए को बुलाना पड़ता है, जिसके बाद महिलाओं से बातचीत हो पा रही है।

पांच सालों में मिली महिलाओं का आंकड़ा
वर्ष                     संख्या
2015                  00
2016                  07
2017                  03
2018                  16
2019                  34
कुल                     60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed