फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mental person beated at manimajra

बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार युवक को जमकर पीटा

Sat, 07 Sep 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
mental person beated at manimajra
मनीमाजरा। बच्चा चोरी के शक में बेगुनाहों को पीटने की वारदात अब तक देश के कुछ जगहों से आ रही थी, मगर अब इसकी लपटें चंडीगढ़ में भी फैलने लगी हैं। शुक्रवार शाम रायपुरकलां के पास मानसिक रूप से बीमार एक युवक को लोगों ने बच्चा चोर गैंग का सदस्य समझकर पीट दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर सेक्टर 16 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल अब तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रायपुरकलां के पास पंचकूला जाने वाली सड़क पर एक युवक सलवार सूट पहनकर घूम रहा था। एक व्यक्ति को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं तो उसने उसे रोक लिया। युवक ने सलवार सूट पहन रखा था और उसके ऊपर सफेद रंग की जैकेट। इसी दौरान आसपास के लोग भी पहुंच गए और उससे नाम व पता पूछने लगे। इस दौरान वह डर गया और सबके उल्टे-सीधे जवाब देने लगा। इससे लोगों का शक बढ़ा और उसे बच्चा चोरी गैंग का सदस्य समझकर पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर पर खून निकलने लगा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक लोगों उसे बुरी तरह से पीट दिया था। पुलिस ने बीच-बचाव किया और किसी तरह से उस युवक को छुड़ाया।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह युवक बंगाल का रहने वाला है और वह मानसिक रूप से बीमार है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसके पास से कोई भी ऐसी चीज या कागज बरामद नहीं हुआ है, जिससे पता चल सके कि वह संदिग्ध है। लोगों का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी गैंग का मैसेज वायरल हो रहा है। युवक ने महिला के कपड़े पहने रखे थे, इसलिए लोगों को शक हुआ और जब उससे पूछताछ की तो वह ठीक ढंग से कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अब तक फिलहाल किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed