फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Memories... In the Sector-16 Stadium in 2007, Symonds played a flamboyant 75-run innings

यादें... सेक्टर-16 स्टेडियम में 2007 में साइमंड्स ने खेली थी तेजतर्रार 75 रन की पारी

Mon, 16 May 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Memories... In the Sector-16 Stadium in 2007, Symonds played a flamboyant 75-run innings
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्यू साइमंड्स ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में हमेशा से जिंदा रहेंगे। अपने साथी खिलाड़ियों के बीच साइमो के नाम से जाने साइमंड्स रविवार को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। जब वह अपने खेल के चरम पर थे तब उनका एक्शन स्थानीय दर्शकों ने आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम और सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में प्रत्यक्ष तौर पर देखा था।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में 8 अक्तूबर में शहर के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया था। इस मैच में साइमंड्स ने टीम इंडिया के 4 विकेट पर 291 का लक्ष्य का पीछा करते हुए 89.28 की स्ट्राइक रेट से 84 गेदों पर 75 रनों की तेज पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का भी जड़ा था। हालांकि इस मैच को टीम इंडिया ने महज आठ रन से जीत लिया था। साइमंड्स बेहद निर्णायक मौके पर आरपी सिंह गेंद पर बोल्ड हुए थे। इनके पवेलियन लौटने के बाद टीम इंडिया की राह आसान हो गई थी। जब तक वह क्रीज पर थे तब तक भारतीय प्रशंसकों की सांसें थमी हुई थी। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडिमय के कोच हरीश शर्मा ने बताया कि इस मैच में उनका लगाया छक्का काफी लंबा गया था।
विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में ठोका था अहम अर्धशतक :1 नवंबर वर्ष 2006 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पीसीए स्टेडियम मोहाली में हुए सेमीफाइनल मैच के दौरान साइमंड्स ने 100 की स्ट्राईक रेट से 58 गेदों पर 58 रनों की ताबातोड़ पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा था। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान साइमंड्स ने खतरनाक होते जैकब ओरम का 43 के निजी स्कोर पर विकेट चटकाया था। यह मैच कंगारू टीम ने 34 रनों से जीत था। टूर्नामेंट में ही 29 अक्टूबर को पीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ हुए लीग मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए साइमंड्स ने 83.33 की स्ट्राईक रेट से 24 गेदों पर 20 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में तीन चौके शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed