फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mehakpreet and Kumkum of Jalandhar met PM Modi during Pariksha Pe Charcha 2023

परीक्षा पे चर्चा: PM मोदी से मिलीं जालंधर की महकप्रीत व कुमकुम, दिनचर्या बदल सफलता का मिला राज

Fri, 27 Jan 2023 10:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Jan 2023 10:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के साथ पहली पंक्ति में बैठी छात्रा महक प्रीत ने बताया कि पीएम मोदी मेरे पास आए और शाबाशी दी। पढ़ाई के साथ स्ट्रेस फ्री कैसे रहा जाए, इस पर प्रधानमंत्री के जवाब से वह काफी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Mehakpreet and Kumkum of Jalandhar met PM Modi during Pariksha Pe Charcha 2023
परीक्षा पे चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित हुई ‘परीक्षा पे चर्चा’ में जालंधर के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की दो छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलने का मौका मिला। छात्रा महकप्रीत और कुमकुम ने विद्यार्थियों की ओर से किए गए सवालों और प्रधानमंत्री के जवाबों को बारीकी से सुना। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ पहली पंक्ति में बैठी छात्रा महक प्रीत ने बताया कि पीएम मोदी मेरे पास आए और शाबाशी दी। पढ़ाई के साथ स्ट्रेस फ्री कैसे रहा जाए, इस पर प्रधानमंत्री के जवाब से वह काफी प्रभावित हुईं। प्रधानमंत्री का जवाब था सिर्फ दिनचर्या बदलनी है सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कई बार भिन्न हो सकती हैं अगर हम ठान लें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं।
विज्ञापन


वह प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम और परीक्षा पे चर्चा को कभी मिस नहीं करती थीं और उन्होंने जो बातें कहीं उन पर अमल किया, उसी का नतीजा है कि आज प्रधानमंत्री खुद मुझे शाबाशी दे रहे थे। स्कूल की प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर ने कहा कि स्कूल का इतिहास गौरवमयी रहा है, जहां लड़कियों ने अपनी मेहनत से सफलता की कहानियां लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed