फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting today to get the corporation out of financial crisis

वितीय संकट से उबरने के लिए मेयर की कमेटी की बैठक आज

Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Meeting today to get the corporation out of financial crisis
चंडीगढ़। नगर निगम को वित्तीय संकट से उबारने के लिए मेयर राजबाला मलिक की सात सदस्यीय कमेटी की बैठक सोमवार को होगी। इसमें निगम को रेवेन्यू बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए, इस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ पिछली बैठक में मांगे गए डाटा और तय एजेंडों पर भी सदस्य चर्चा करेंगे। हालांकि, 10 अगस्त को कोरोना की वजह से बैठक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इससे पहले बैठकों में कमेटी के सदस्यों ने निगम से वर्तमान में आ रहे रेवेन्यू का डाटा मांगा था। इसके अलावा निगम की विवादित भूमि व जहां निगम की भूमि खाली पड़ी है, उसकी भी जानकारी मांगी थी। इसके अलावा कुछ जगहों पर नगर निगम ने टैक्स लगाने की बात कही थी। निगम ने कमेटी को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है। अब आगे कमेटी रेवेन्यू बढ़ाने के लिए चर्चा करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जून माह की बैठक में निगम की वित्तीय हालत को लेकर एजेंडा लाया गया था। उसके बाद कमिश्नर केके यादव ने मेयर से अपील की थी कि रेवेन्यू बढ़ाने के लिए मेयर एक कमेटी गठित करें। मेयर ने सात सदस्यीय कमेटी में काउंसलर अजय दत्ता, अरुण सूद, देवेश मोदगिल, राजेश कालिया, अनिल कुमार दुबे, महेश इंद्र सिंह सिद्धू, सतीश कैंथ और एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग को शामिल किया। कमेटी का कन्वीनर चीफ अकाउंट ऑफिसर गुलशन मेहता को बनाया गया। 25 जुलाई को कमेटी को अंतिम रिपोर्ट देनी थी, लेकिन कोई निष्कर्ष न निकलने से इसका समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed