फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting time of prisoners will be increased five to 10 minutes In Haryana Jails

हरियाणा: मंत्री रणजीत चौटाला बोले- बंदियों के फोन पर बात का समय 5 से 10 मिनट किया, रोहतक में बन रही हाई सिक्योरिटी जेल

Thu, 19 May 2022 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 May 2022 08:52 PM IST
सार

जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि रोहतक में 76 करोड़ रुपये की लागत से 19.5 एकड़ में अलग से हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें हार्डकोर कैदियों को रखा जाएगा।

विज्ञापन
Meeting time of prisoners will be increased five to 10 minutes In Haryana Jails
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा की जेलों में बंद बंदियों के फोन पर परिजनों से बात करने का समय 5 से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है। परिजनों से मिलने का समय भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की जेलों को आदर्श जेल बनाने के साथ-साथ खुली जेल अवधारणा के तहत 11 स्थानों पर पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एक पेट्रोल पंप का तो इस महीने के अंत में उद्घाटन किया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर कैदी रोटेशन में काम करेंगे। यह जानकारी हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जेल सुधारों पर कार्य किया जा रहा है। जेलों में सुधार कैदियों की मानसिकता में बदलाव के लिए किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जेल मंत्री ने बताया कि कैदियों के प्रति जेल वार्डन व जेल उपाधीक्षक का व्यवहार ठीक रहे, इसके लिए करनाल में अलग से प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। पहली बार हैफेड से एक साथ 68 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है ताकि जेल में कैदियों को पौष्टिक खाना मिल सके। उनके लिए खुराक चार्ट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में बनाई जा रही हाई सिक्योरिटी जेल
रणजीत सिंह ने बताया कि रोहतक में 76 करोड़ रुपये की लागत से 19.5 एकड़ में अलग से हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें हार्डकोर कैदियों को रखा जाएगा। यह पूरी तरह से आधुनिक जेल होगी और इसमें मेटल डिटेक्टर सहित खोजी कुत्ते और चहारदीवारी की सुरक्षा के लिए अलग से सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। एक बैरक में एक ही कैदी को रखा जाएगा।


भाजपा ने कहा तो भाजपा की टिकट पर लड़ूंगा
प्रेसवार्ता के दौरान आगामी समय में भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा कहेगी तो वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि वह सिरसा में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इसी दिन आप और कांग्रेस की रैली भी होगी लेकिन भीड़ से पता लग जाएगा कि किसकी रैली में भीड़ अधिक आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed