{"_id":"070e7e6addf65e8d9d025110d2cf080a","slug":"meet-to-organization-to-be-free-from-wine-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब छुड़वाना चाहते हैं तो इस संस्था से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब छुड़वाना चाहते हैं तो इस संस्था से मिलें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
शराब छुड़ाने की दिशा में काम कर रही संस्था एल्कोलिक्स एनानिम्स ने मंगलवार को अपनी 79वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान संस्था के सभी सदस्य इकट्ठा हुए और शराब छूटने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव को साझा किया।
विज्ञापन
कार्मल कान्वेंट में आयोजित समारोह में सभी लोगों ने संस्था का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने कहा कि शराब ने उनकी जिंदगी खराब कर दी थी। वे जिंदगी के कई पहलुओं से अनजान थे। जब से उनकी शराब छूटी है तब से उनके जीवन में बहार आ गई है।
विज्ञापन
संस्था के सदस्य संजय ने बताया कि वे लोग ग्रुप थैरेपी से ही लोगों की शराब छुड़ा देते हैं। इसके लिए कोई भी रुपया नहीं लिया जाता है। दस जून 1935 में इस संस्था का निर्माण उस दौरान हुआ था जब दो शराबी आपस में मिले थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों ने शराब की इतनी बातें की कि उनकी शराब पीने की इच्छा ही मर गई। उसके बाद शराब छुड़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई। 186 देश में अब तक उनकी संस्था फैल चुकी है और करीब तीस लाख तक सदस्यों की संख्या पहुंच गई है।
शराब छुड़ाने के लिए संस्था का एक हेल्पलाइन नंबर भी है। कोई भी व्यक्ति 8968285444 पर कॉल कर इस संस्था की मदद ले सकता है। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर चंडीगढ़ पुलिस, हास्पिटल और कालेज के साथ मिलकर अभियान चलाते रहते हैं।