{"_id":"6fc924396cf07880bf8c6f6e4f54abb0","slug":"meet-10th-topper-guramrit-kaur-and-her-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, सीबीएसई10वीं की टॉपर गुरअमृत से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, सीबीएसई10वीं की टॉपर गुरअमृत से
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 May 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं में स्कूल के टॉपर्स में शामिल सेक्टर 28 स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गुरअमृत ने 10 में से 9.8 सीजीपीए हासिल किए हैं। गुरअमृत कहती हैं कि जब उसने रिजल्ट देखा तो वह उसकी जिंदगी का सबसे यादगार और बेहतरीन पल बन गया।
विज्ञापन
उसकी बड़ी उपलब्धि से स्कूल टीचर्स भी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ गुरअमृत की सभी आदतें अन्य बच्चों से काफी अलग हैं और इसी ने उसे ऊंचा मुकाम दिलाया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी गुरअमृत को भरपूर सहयोग मिलता रहा है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में गुरअमृत ने कहा कि मां चरणजीत कौर, पिता लखबीर सिंह और भाई परमजीत सिंह ने हमेशा उसका हौंसला बढ़ाया है।
इसी प्रोत्साहन से उसे बल मिला और वह अपनी मेहनत को ही सफलता की चाबी मानकर कदम बढ़ाता चला गया। गुरअमृत ने कहा कि अब इंजीनियरिंग ट्रेड के बारे में फैसला लेना है और इसी क्षेत्र में आगे कुछ करने की तमन्ना है।
विज्ञापन