फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meena Cup captured, Minerva Academy created history

मीना कप पर कब्जा, मिनर्वा एकेडमी ने रचा इतिहास

Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meena Cup captured, Minerva Academy created history
जश्न मनाते मिनर्वा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मिनर्वा एकेडमी फुटबॉल मीना कप-2022 (अंडर-12) की चैंपियन बन गई है। दुबई में आयोजित हुए फाइनल मैच में मिनर्वा ने ला-लीगा एचपीसी को 4-0 से शिकस्त दी। ला लीगा एचपीसी वही टीम है, जिसने मैनचेस्टर सिटी को हराकर यहां तक का सफर तय किया था। मिनर्वा एकेडमी और ला लीगा ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी मैच खेले थे। वहां पर जीत के साथ भारतीय टीम शीर्ष पर रही थी।
विज्ञापन

रणनीति के मुताबिक मिनर्वा का गेम प्लान पूरे टूर्नामेंट की तरह स्पष्ट था। फाइनल के पहले मिनट से ही उन्होंने अपनी योजनाओं और रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया। पहला मौका खेल की शुरुआत में आया। थियाम ने ला-लीगा के डिफेंस को तोड़ा और गोल का प्रयास किया। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी के संग बॉल को क्रॉस के साथ गोल का प्रयास किया लेकिन मौका भुनाने में कामयाब नहीं हो सके। मिनर्वा ने 13वें मिनट में अपने सबसे सफल खिलाड़ी के साथ गोल किया। थ्रो-इन बॉल पर बॉक्स में छटपटाहट हुई लेकिन थियाम ने तेजी के साथ आते हुए बॉल को नेट में पहुंचाकर टीम का खाता खोल दिया। मिनर्वा एकेडमी ने यहां पर 1-0 की लीड बना ली। थियाम शानदार गेम खेल रहे थे और उन्हें रोकना नामुमकिन लग रहा था। ला-लीगा उनके खेल को देखकर थोड़ी परेशान दिखी लेकिन मिनर्वा ने विरोधी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले गोल के एक मिनट बाद ही मिनर्वा ने फिर से गोल दागा और ये गोल फिर से थियाम की किक से आया। उन्होंने एक बार फिर से गोल पोस्ट के निचले कोने पर फोकस रखा और गोल दागा।
विज्ञापन

इस गोल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और टीम ने 2-0 की लीड बना ली। यहां से मिनर्वा की जीत तय लग रही थी लेकिन गोल करने की भूख अभी भी बाकी थी। एक बार फिर से थियाम गोल के लिए आए और उन्होंने 28वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया। ये सर्वश्रेष्ठ गोल था। उनके सामने बॉल बॉक्स के बाहर गिरी और उन्होंने बॉटम कॉर्नर को तलाशने के लिए तेज शॉट लगाया। इस पर उन्होंने गलती नहीं की और टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मिनर्वा के हाथ में ट्रॉफी आ गई थी लेकिन अभी एक और गोल टीम को मिलना था। मैच स्टॉपेज टाइम में आ गया और बाईं ओर से जायद ने बॉल को आगे बढ़ाया। उन्होंने बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। मिनर्वा ने ये स्कोर कायम रखा और 4-0 के साथ जीत दर्ज कर खिताब हासिल कर लिया। थियाम ने मैन ऑफ द टूनार्मेंट का खिताब जीता। वे प्रतियोगिता में शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने 5 मैचों में 12 गोल किए। मीना कप-2022 में मिनर्वा एकेडमी ने ग्रुप राउंड में पूरे 9 अंक हासिल करने के बाद सेमीफाइनल में दुबई सिटी फुटबॉल क्लब का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा टूर्नामेंट में सफर
सिटी टीम के लिए फाइनल की राह शानदार थी। ग्रुप-2 के पहले मैच में टीम ने गो-स्पोर्ट्स क्लब को 6-0 से शिकस्त दी जबकि बार्सिलोना एकेडमी को 5-0 के स्कोर से हराया। दूसरे दिन टीम ने ला-लीगा एचपीसी को लीग मैच में 1-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कुल मिलाकर मिनर्वा एकेडमी ने 5 खेलों में 19 गोल किए और वो भी बिना एक भी गोल खाए।

पहली बार फुटबॉल की अंडर-12 टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती
भारतीय फुटबॉल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी अंडर-12 टीम ने कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती है। टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर टेडी शेरिंघम ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 12 साल के बच्चों को इतनी खूबसूरत तकनीक से फुटबॉल खेलते हुए कभी नहीं देखा। भारत की टीम ने बड़े स्तर पर अपनी गुणवत्ता को पेश किया और साबित किया कि वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2034 फीफा विश्व कप में भारतीय टीम की लहर देखेंगे। 2022 मीना कप चार आयु वर्गों- अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed