फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical Superintendent Sir tell us whether to use mobile phone or not

चिकित्सा अधीक्षक महोदय! बता दीजिए हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें या नहीं

Tue, 26 Apr 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical Superintendent Sir tell us whether to use mobile phone or not
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के सुरक्षा कर्मचारी बड़ी उलझन में हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी के दौरान फोन का इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य सचिव सजा सुनाते हैं और अगर फोन बंद किया तो ठेकेदार परेशान करता है। इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर पूछा है कि फोन का इस्तेमाल करें या नहीं। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 ज्वॉइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि जीएमसीएच-32 से संबंध एमएचआई में तैनात 22 सुरक्षा कर्मचारी बहुत परेशान हैं। वहां की ठेका कंपनी ने आदेश जारी किया है कि ड्यूटी के दौरान फोन बंद नहीं होना चाहिए। कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में उपस्थिति के लिए सेल्फी खींचकर भेजनी होगी। ड्यूटी शुरू होते ही अपने फोन की लाइव लोकेशन ऑन कर ग्रुप में शेयर करनी होगी। इस दौरान अगर किसी भी कारण से लाइव लोकेशन बंद हुआ तो उस कर्मचारी को गैरहाजिर मान लिया जाएगा। ऐसे में जिन कर्मचारियों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वे आर्थिक दिक्कत का सामना कर रहे हैं। वहीं, कुछ को स्मार्ट फोन चलाना न आने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed