{"_id":"5dec92b58ebc3e1bd34e83e9","slug":"medical-college-to-will-be-set-up-in-punjab-s-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"325 करोड़ की लागत से होशियारपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 200 बेड का हॉस्पिटल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
325 करोड़ की लागत से होशियारपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 200 बेड का हॉस्पिटल भी
Sun, 08 Dec 2019 12:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के बाद सरकार ने होशियारपुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। होशियारपुर में खोले जाने वाले मेडिकल कॉलेज क लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग ने अपनी जमीन मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग को सौंपने की सहमति दे दी है। यह जानकारी मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने दी है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में आए मंत्री ने बताया की इस मेडिकल कॉलेज का लाभ दोआबा के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। एमबीबीएस व एमडी करने वाले स्टूडेंट्स को भी अधिक सीटों का लाभ मिल सकेगा। दोआबा के स्टूडेंट्स को अब मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस कॉलेज की स्थापना के साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या छह हो जाएगी। इस से पहले अमृतसर ,पटियाला व फरीदकोट में मेडिकल कॉलेज कम कर रहे हैं। साहिबजादा अजित सिंह नगर में कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। कपूरथला में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी बीते महीने दी जा चुकी है।
विज्ञापन
सोनी ने बताया की होशियारपुर कॉलेज के निर्माण में 325 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसमें 60 फीसदी राशि भारत सरकार व शेष 40 फीसदी राशि सरकार वहन करेगी। सरकार का हिस्सा लगभग 130 करोड़ का है। इस मेडिकल कॉलेज के साथ होशियारपुर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के लिए 20 एकड़ भूमि व 200 बेड के एक हॉस्पिटल की जरूरत है। होशियारपुर के सिविल हॉस्पिटल के पास साढ़े 12 एकड़ भूमि है। शेष भूमि पर्यटन विभाग दे रहा है। कैबिनेट की बैठक में इस संदर्भ में प्रस्ताव पारित हो चूका है। सरकार जल्दी ही यह प्रस्ताव मंजूरी के किए केंद्र सरकार को भेज देगी।