{"_id":"577f3d6e4f1c1b646d7fa9aa","slug":"media-summit-media-workshop-media-world-advertisement-world-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ‘मीडिया सम्मिट 2016, ब्रांड्स और विज्ञापन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ‘मीडिया सम्मिट 2016, ब्रांड्स और विज्ञापन पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मीडिया समिट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया ब्रांड्स और विज्ञापनदाताओं के सामने चुनौतियों और संभावनाओं पर आधारित दो दिवसीय ‘मीडिया सम्मिट 2016-एडॉयलॉग्स’ चंडीगढ़ में शुरू हुआ। सम्मिट में मीडिया की जानी मानी हस्तियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं और भविष्य में मोबाइल और टेक्नोलॉजी से मीडिया पर पड़ने वाले असर को लेकर विचार विमर्श किया। सेक्टर-35 स्थित एक होटल में आयोजित सम्मिट के पहले सत्र में ‘मीडिया में नई संभावनाएं’ विषय पर चर्चा की गई।
इसमें फोर्क मीडिया के को-फाउंडर पांडुरंग नायक, सिराज लिमिटेड के सीटीओ गौरव उर्फ गैरी दलाल और अमागी के संदीप ज्यूतषि ने चर्चा की। इसमें वक्ताओं ने मीडिया में नई तकनीकों के जन्म और उनके प्रभावों पर चर्चा की। नायक ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट नई क्रांति है। इसका प्रिंट और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया पर काफी असर पड़ेगा।
वहीं गैरी दलाल ने कहा कि ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट की ग्रोथ को देखते हुए साफ है कि आने वाले समय में डिजिटल एजेंसी भी बनेंगी। वहीं संदीप ज्यूतषि ने कहा कि यह समय ब्रांड कास्टिंग नहीं नेरो कास्टिंग का है। कंपनियां नेशनल के बजाय रीजनल स्तर का विज्ञापन देकर अपने टारगेट कस्टमर तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद रेडियो मार्केटिंग में बढ़ोतरी, ‘टीवी जगत में 80, 90 और 2020 में विज्ञापन’, नॉर्थ के नेशनल ब्रांड्स, मीडिया में डिजिटल बदलाव, प्रिंट मीडिया अब और इसके बाद : विजन 2020, 21वीं सदी में थिएटर/सिनेमा/मल्टीप्लेक्स विज्ञापन, रिटेल जगत में विज्ञापन की तेजी पर आधारित सेशन हुए। इनमें मीडिया जगत के दिग्गजों ने विचार साझे किए। पहले दिन कार्यक्रम में एलएस कृष्णन, संदीप सिंह, नौनिहाल सिंह, ऋचा शर्मा, भानू प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।