फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   medhawi student, haryana school toppers, student visit city beautiful, chandigarh,

162 मेधावियों ने देखी नेकचंद की कला और ली कार्बूजिए का डिजाइन

Mon, 08 Aug 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
 medhawi student, haryana school toppers, student visit city beautiful, chandigarh,
Medhawi Students - फोटो : amar ujala
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर रहे छात्रों ने रविवार को चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों के नजारों का आनंद लिया। सुहावने मौसम में अमर उजाला का यह चंडीगढ़ दर्शन कार्यक्रम मेधावियों के लिए यादगार बन गया। पहली बार चंडीगढ़ आए 150 विद्यार्थियों ने अपने पैरेंट्स के साथ इन मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाया। स्टूडेंट्स ने सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर जमकर सेल्फियां भी लीं।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 8 अगस्त को किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत ही हरियाणा के इन मेधावी छात्रों और उनके साथ आए पैरेंट्स को चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों के दर्शन करवाए गए। रोहतक से आए नरेंद्र शर्मा, अमन सिंह, संजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ बहुत साफ-सुथरा है। यहां पर हम पहली बार बच्चों के साथ आए हैं।
विज्ञापन


शहर का नक्शा डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए के आर्किटेक्ट और नेकचंद के रॉक गार्डन को देखकर विद्यार्थी बहुत खुश नजर आए। वर्ल्ड हेरिटेज में शुमार कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर स्टूडेंट्स ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बिल्डिंग, विधानसभा, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, टॉवर ऑफ शैडो, ज्योमेट्रिकल हिल को देखा और इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। ग्रुप में 162 स्टूडेंट्स और 38 अभिभावक शामिल थे, जो हरियाणा के अलग-अलग जिला से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed