फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medal distribution ceremony will be held on July 11 in PU's Law Auditorium

Chandigarh News: पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में 11 जुलाई को होगा पदक वितरण समारोह

Sun, 22 Jun 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Medal distribution ceremony will be held on July 11 in PU's Law Auditorium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में लंबे समय के बाद 11 जुलाई को पदक वितरण समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसमें सेशन 2018-2019, 2019-2020 और 2020-2021 के विश्वविद्यालय टॉपर्स को लॉ ऑडिटोरियम में सम्मानित किया जाएगा। पहले यह आयोजन 10 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।
पीयू प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित उम्मीदवारों और उनके संबंधित विभागों, कॉलेजों, संस्थानों को पहले से भेजे गए पहचान पत्र, पुनर्निर्धारित तिथि के लिए वैध रहेंगे। यदि कोई उम्मीदवार उपस्थित नहीं हो पाता है, तो पदक आगे की प्रक्रिया के लिए उनके संबंधित विभागों, कॉलेजों, संस्थानों को सौंप दिए जाएंगे। उसी दिन सुबह 9 बजे अनिवार्य रिहर्सल आयोजित की जाएगी। रिहर्सल और समारोह दोनों में प्रवेश केवल वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही दिया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक पोशाक पहनना आवश्यक है, जिसमें भगवा रंग की फुलकारी जैकेट शामिल है।
विज्ञापन

ड्रेस कोड का करना होगा पालन


सभी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को सामान्य ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहा गया है, जिसके अनुसार लड़के बेज ट्राउजर (पश्चिमी पहनावा) के साथ सफेद औपचारिक शर्ट पहन सकते हैं या सफेद, ऑफ-व्हाइट, बेज कुर्ता पायजामा (भारतीय पहनावा) पहन सकते हैं। लड़कियां बेज ट्राउजर (पश्चिमी पहनावा) के साथ सफेद औपचारिक शर्ट या सफेद, ऑफ-व्हाइट, बेज सलवार सूट, चूड़ीदार सूट या साड़ी (भारतीय पहनावा) चुन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed