{"_id":"64b399a58691333e8a053703","slug":"mechanic-dies-after-inhaling-poisonous-gas-at-rice-mill-in-karnal-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में हादसा: राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत, साथी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में हादसा: राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत, साथी अस्पताल में भर्ती
Sun, 16 Jul 2023 12:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:50 PM IST
सार
परिजनों ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि नाजिम 20 दिन पहले ही एक बच्ची का पिता बना था। नाजिम के एक और बेटी है। कुंजपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के कुंजपुरा क्षेत्र के गांव घीड में जहरीली गैस के कारण शनिवार रात एक मैकेनिक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर है। जानकारी के अनुसार गांव घीड स्थित गिरिराज राइस मिल में उत्तर प्रदेश के वाजिदपुर निवासी 24 वर्षीय नाजिम मैकेनिक के रूप में काम करता था। शनिवार को मिल का एलिवेटर खराब हो गया। इसके बाद नाजिम अपने साथी शिव भजन के साथ एलिवेटर ठीक करने 20 फुट गहरी हौद में उतर गया। हौद में मौजूद जहरीली गैस के कारण कुछ ही देर में नाजिम अचेत होने लगा।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी शिव भजन ने अन्य को दी। बाकी साथियों ने दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक नाजिम की मौत हो चुकी थी और शिव भजन बेहोश हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिव भजन का उपचार चल रहा है। परिजनों ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि नाजिम 20 दिन पहले ही एक बच्ची का पिता बना था। नाजिम के एक और बेटी है। कुंजपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन