फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MDC 5: Open Men hole somewhere in the loop hole somewhere

मौत के साए में जी रहे हैं यहां के लोग

Sun, 08 Dec 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 08 Dec 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
MDC 5: Open Men hole somewhere in the loop hole somewhere
कई हादसों का सबब बने खुले मेन होल तो कहीं पेवर ब्लॉक लगाने के दौरान उन्हें ढक दिया गया। पेवर ब्लॉक के किनारे लगी पुरानी टाइल्स और 11000 वोल्ट के तार के नीचे काम करते लोग।
विज्ञापन


यह नजारा है मनसा देवी कांप्लेक्स (एमडीसी-पांच) की सोसाइटियों का। ये समस्याएं कोई आज की नहीं हैं, बल्कि काफी पुरानी हैं। सोसाइटी वासी ऐसी समस्याओं का रोज सामना करते हैं।
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि उन्होंने इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रयास नहीं किए, लेकिन आज तक उन्हें सफलता नहीं मिली। शिकायतें देने के बावजूद ठेकेदार की मर्जी से काम किया जा रहा है, जिसका खामियाजा रेजीडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। इस इलाके में करीब 30 सोसाइटियों में हजारों की संख्या में लोग रह रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 18 वर्षो से एमडीसी-पांच में रहने वाले लोगों की परेशानी यह है कि उनकी समस्याओं की जल्द सुनवाई नहीं होती। नगर निगम, हुडा या बिजली विभाग को शिकायतें दिए जाने के बावजूद सालों कार्रवाई नहीं होती है।

एमडीसी-पांच में चारों तरफ समस्याओं का अंबार है। उन्हें हल करने में विभागों को सालों लग जाएंगे। माता मनसा देवी मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते के दाहिनी ओर से बनी सोसाइटियों में रहने वालों की समस्याओं को विभागों की तरफ से भी कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। परेशानियां भले ही छोटी-छोटी हो, लेकिन एक साथ कई तरह की दिक्कतों का लोग सामना कर रहे हैं।

मार्केट के पास झाड़िया
सोसाइटी की मार्केट के आसपास खाली प्लॉटों में कई-कई फुट की खास खड़ी है। इस कारण यहां लोग गंदगी फेंकने लगे हैं। इससे क्षेत्र की सुंदरता खराब हो रही है। साथ ही पूरे दिन लावारिस पशु कूड़े को फैलाते रहते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


गंदा नाला बना नासूर
क्षेत्र के गुजर रहे गंदे नाले की सालों सफाई नहीं की जाती है। इस कारण क्षेत्र में गंदगी और उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाला है। हमेशा क्षेत्र में बीमारियों फैलने का भय बना रहता है। लोगों ने नगर निगम से कई बार इसे सफाई करने की शिकायत की, लेकिन इसकी आज तक सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed