फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC is becoming a municipal corruption

Chandigarh News: निगम सदन की बैठक में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, भाजपा पार्षद बोले- एमसी बन रहा म्युनिसिपल करप्शन

Wed, 12 Jun 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
MC is becoming a municipal corruption
चंडीगढ़। निगम सदन की बैठक में मंगलवार को भ्रष्टाचार का मुद्दा खूब गूंजा। भाजपा के पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि पिछले ढाई साल में नगर निगम में भ्रष्टाचार के कई मामले आए। कई एफआईआर हुए, लेकिन किसी को नहीं पता कि उनका स्टेट्स क्या है। जोशी बैकडोर से हो रही भर्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ में एक ठेकेदार बिना टेंडर सफाई के नाम पर 800 कर्मचारी रख लेता है। सैकड़ों लोगों को अलग-अलग इलाकों में काम कराता है। लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है। यह कोई छोटी बात नहीं है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि बदनामी नगर निगम की हुई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ यही नहीं, फायर मैन भर्ती के बाद स्मार्ट सिटी में भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बैकडोर से लगातार कर्मचारियों की एंट्री कराई जा रही है। जोशी ने कहा कि इन पर लगाम कसने की जरूरत है। अगर इस भ्रष्टाचार में किसी पार्षद का नाम भी आता है तो उस पर भी तुरंत एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में जिस तरह से लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, म्युनिसिपल करप्शन बनता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि बहुत से कर्मचारी उनके इलाके में सफाई के काम पर लगे थे। वह जब शिकायत करते थे तो प्रशासन के एक्सईन और जेई ही खुद इन कर्मियों के नंबर देते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेई ही टारगेट पर रहा। अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी बोले- समझ में नहीं आ रहा, निगम में ठेकेदारों को किसकी शह है : कई पार्षदों ने सवाल उठाया की नगर निगम में टेंडर का समय पूरा होने के दो-दो साल बाद भी ठेकेदार काम को खत्म नहीं कर रहे हैं। पार्षद नेहा, करुणा मेहता समेत कइयों ने अपने-अपने एरिया के कामों को गिनाया जो काफी पहले पूरे हो जाने थे, लेकिन अब तक चल ही रहे हैं। कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है कि ठेकेदारों को किसकी शह है। लगातार शिकायतों के बाद भी वह काम नहीं कर रहे हैं। इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


पार्षद बोले- क्या आमदनी और नौकरियां 20 फीसदी बढ़ी हैं? फिर क्यों बढ़ाए जा रहे बिजली के दाम : सदन की बैठक के शुरू होते ही सबसे पहला मुद्दा बिजली के प्रस्तावित दामों का उठा। पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रशासक को पहले जवाब देना चाहिए कि क्या पिछले एक साल में सभी की आमदनी 20 फीसदी बढ़ी है। नौकरियां 20 फीसदी बढ़ी हैं। अगर ऐसा नहीं है तो बिजली के दाम करीब 20 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव क्यों बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इसे खारिज नहीं किया गया तो मेयर के साथ सभी पार्षद सड़क पर उतरेंगे। भाजपा पार्षद महेशइंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि बिजली के दाम अभी बढ़े नहीं है। अभी सिर्फ जेईआरसी को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा के पार्षदों ने मेयर और एक-दूसरे को खिलाई मिठाई : बैठक की शुरुआत में कांग्रेस के पार्षद मिठाई लेकर पहुंचे थे। मनीष तिवारी की जीत पर उन्होंने भाजपा के सभी पार्षदों का मुंह मीठा कराया। सबसे पहले मिठाई मेयर कुलदीप कुमार को खिलाई। इस बीच भाजपा के पार्षद भी मिठाई लेकर पहुंचे थे। उन्होंने देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर मेयर कुलदीप कुमार का मुंह मीठा कराया और सबको मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed