फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC Election : meet the rich candidate of congress, know the property

एमसी चुनाव : मिलिए चंडीगढ़ की सबसे अमीर प्रत्याशी से, जानिए संपत्ति

Thu, 01 Dec 2016 04:42 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ Updated Thu, 01 Dec 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
MC Election : meet the rich candidate of congress, know the property
पार्टी नेताओं के साथ बलविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला

इस समय निगम चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार और उनके पति या पत्नी की संपत्ति में बलविंदर कौर और उनके पति सबसे आगे हैं। इस दंपति की कुल संपत्ति 26.61 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दविंदर सिंह बबला और उनकी पत्नी की संपत्ति ही सबसे ज्यादा थी। उनके पास कुल 22.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वार्ड नंबर-15 से चुनाव मैदान में उतरी बलविंदर कौर वार्ड-18 से कांग्रेस के उम्मीदवार दविंदर सिंह बबला की बहन हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग राजनीतिक दल से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार बलविंदर कौर ने नामांकन पत्र में अपनी वार्षिक कमाई 27 लाख 46 हजार 660 रुपये बताई है, जबकि उनके पति की कमाई 20 लाख 30 हजार 916 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलविंदर कौर के खुद के नाम पर 28.36 लाख और उनके पति रूपिंदर सिंह के नाम पर 25 करोड़ 20 लाख की चल संपत्ति है। बलविंदर कौर के पास 60 लाख और पति के पास 52 लाख 64 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। 

जानिए किसके पास कितनी संपत्ति?

MC Election : meet the rich candidate of congress, know the property
हरजिंदर कौर के साथ बलविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
दपंति के पास कुल साढ़े 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। मालूम हो कि भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस में ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार हैं।

वार्ड-18 से उम्मीदवार बबला और उनकी पत्नी की संपत्ति
कुल संपत्ति - 22.33 करोड़
चल संपत्ति-1.14 करोड़
अचल संपत्ति-16.18 करोड़
वाहन- मर्सिडीज, फार्च्यूनर
सोना-16 लाख
पत्नी हरप्रीत कौर की कुल संपत्ति-5 करोड़

करोड़पति मगर नहीं है कार
वार्ड-14 से कांग्रेस उम्मीदवार राणा करनवीर और उनकी पत्नी की संपत्ति
कुल संपत्ति -16.09 करोड़
चल संपत्ति-9.19 लाख
अचल संपत्ति-5 करोड़
कार- कोई नहीं
सोना-1.25 लाख का
पत्नी की संपत्ति-11 करोड़

कंग के पास छह गाड़ियां
वार्ड नंबर-9 से शिअद उम्मीदवार इंद्रजीत कौर कंग और उनके पति की संपत्ति
कुल संपत्ति - 16.52 करोड़
चल सपंत्ति-49.80 लाख
अचल संपत्ति-6.7 करोड़
कार - स्कॉर्पियो, स्कोडा, ओकटेवा, सेंटरो, इनोवा, ऑडी
सोना-12 लाख का
पति जगजीत सिंह कंग की कुल संपत्ति-9.32 करोड़ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed