फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBBS classes will be held in civil hospital, building will be built in Sector 32

Chandigarh News: नागरिक अस्पताल में लगेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, सेक्टर 32 में बनेगी इमारत

Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes will be held in civil hospital, building will be built in Sector 32
पंचकूला। पंचकूला जिले में मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है। कॉलेज के लिए जल्द ही सेक्टर-6 स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए सेक्टर-6 का नागरिक अस्पताल नर्सरी के तौर पर प्रयोग होगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए घग्गर से सटे सेक्टर-32 में भव्य इमारत बनेगी। जहां इस मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसके लिए सहमति बनी है। अब इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अरसे से पंचकूला में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही सोमवार को हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की तमाम साइटों का ब्योरा लेकर विस अध्यक्ष के साथ बैठक करने पहुंचे।चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक आदित्य दहिया ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में उपलब्ध 5 साइटों की विस्तृत जानकारी दी। ये साइटें चंडीमंदिर, सेक्टर -32, खटौली और जलौली गांवों में मौजूद हैं। विस्तृत चर्चा के बाद तय हुआ कि घग्गर से सटे सेक्टर-32 में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जब तक यहां इमारत का निर्माण नहीं होता तब तक इसकी कक्षाएं सेक्टर- 6 स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जगह हो चुकी है चिन्हित
सेक्टर-32 में मेडिकल काॅलेज बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-32 में 30.20 एकड़ भूमि पहले ही चिन्हित की हुई है। विभाग इसे जल्द ही चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंप देगा। इसके लिए एसटीपी से रिपोर्ट चीफ टाउन प्लानर और उसके बाद फाइनल अप्रूवल के लिए एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पास फाइल भेजी जाएगी। एचएसवीपी ने मेडिकल काॅलेज की साइट पर साइन बोर्ड भी लगा दिया है। कुल एरिया तीन अलग-अलग पॉकेट्स में है। यह भूमि माजरी चौक से पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बाईं ओर मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

10 अप्रैल को सीएम ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि गत वर्ष 10 अप्रैल को पंचकूला में आयोजित जन विकास महारैली में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में मेडिकल काॅलेज बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही विस अध्यक्ष इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्य में तेजी लाने के लिए गत वर्ष विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा के साथ भी बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार गंभीर
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार पंचकूला में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पूरी तरह से गंभीर है और जल्द ही यहां एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल को नए मेडिकल काॅलेज के साथ जोड़ा जाएगा। मेडिकल काॅलेज पंचकूला की बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके बनने से पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहेगी। इससे जहां लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होगी, वहीं चंडीगढ़ पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 का बोझ भी कम होगा।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जी जोशी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक आदित्य दहिया, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा, पंचकूला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed