{"_id":"38ba114ac5a6680f65eb7d3d0d378189","slug":"mayor-seeks-report-on-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के घोटाले पर मेयर ने मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के घोटाले पर मेयर ने मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Dec 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में करोड़ों रुपये के घोटाले पर मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कमिश्नर वीपी सिंह को सभी विभागों से एडवांस की रिपोर्ट लेने को कहा है। मेयर ने इस मामले में एक सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
14 साल से निगम के खाते से करोड़ों रुपये इधर-उधर हो रहे हैं। अफसरों और विभागों को जो एडवांस अमाउंट मिल रहा था, उसका कोई हिसाब नहीं दे रहा था। 2001 से अब तक 54.22 करोड़ रुपये के एडवांस अमाउंट का अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
ये एडवांस विभागों को विभिन्न खर्चों के लिए दिया जाता है, लेकिन इसकी रिकवरी भी नहीं की गई। जनरल फाइनेंशियल रूल्स, 292 के मुताबिक, इसकी 15 दिन में रिकवरी और एडजस्टमेंट होनी चाहिए, जबकि यहां 15 साल बीतने को हैं।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि यह मामला ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। इसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। अब उन्होंने एडवांस की एडजस्टमेंट शुरू कर दी है। मामला ऑडिट की पकड़ में भी आया था। उन्होंने निगम अफसरों से इस संबंध में जवाब मांगा है।
सतिंदर सिंह, भाजपा पार्षद ने बताया कि शहर के सरकारी विभागों में जिम्मेदारी नाम की कोई चीज नहीं बची है। मामले में जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी इंडिपेंडेंट एजेंसी से जांच भी होनी चाहिए।