{"_id":"5e4c4d8b8ebc3ef24a677750","slug":"mayor-s-rebuke-to-xen-day-of-making-road-written-on-paper-chandigarh-news-pkl366940637","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फटकारः चंडीगढ़ मेयर राजबाला मलिक ने एक्सईन से कागज पर लिखवाया सड़क बनाने का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकारः चंडीगढ़ मेयर राजबाला मलिक ने एक्सईन से कागज पर लिखवाया सड़क बनाने का दिन
Wed, 19 Feb 2020 01:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
मेयर राजबाला मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ मेयर राजबाला मलिक ने मंगलवार को नगर निगम के रोड विंग में तैनात तीनों एक्सईएन से नाराजगी जताते हुए कहा- मुझे लिखकर दो कि सड़क कब बनेगी। रोड विंग के तीनों एक्सईएन ने मेयर को आश्वासन देते हुए कहा कि सोमवार से अपने-अपने क्षेत्र की दो-दो सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। मेयर ने कहा कि सड़क शुरू करने से पहले मुझे बताया जाए, मैं खुद जाकर पहले वहां की स्थिति देखूंगी। साथ ही हर सप्ताह बनने वाली सड़कों की सूची एडवांस में दें।
अमर उजाला की ओर से शहर की सड़कों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़कर शहर के लोगों ने भी टूटी सड़कों के फोटो भेजना शुरू किया। मेयर ने रोड कमेटी के अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली की उपस्थिति में चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई संजय अरोड़ा, एक्सईएन रविंद्र शर्मा, अजय गर्ग और धर्मेंद्र शर्मा के साथ अपने ऑफिस में मंगलवार को बैठक की। बैठक में मेयर ने पूछा कि सड़कों के निर्माण की क्या स्थिति है।
एक्सईएन ने कहा कि जल्द निर्माण कार्य शुरू करेंगे। मेयर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों की बातें मुझे सुनती पड़ती हैं और आप लोग समय देते रहते हैं। आज दिन लिखकर दीजिए और दो-दो सड़कों का नाम लिखिए। एक्सईएन ने सोमवार से रोड का काम शुरू करने का आश्वासन दिया तो मेयर ने स्पष्ट कहा कि सोमवार को ठेकेदार अपनी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचें और सड़क बनने से पहले और बनने के बाद वह खुद सड़कों की स्थिति देखेंगे। तब ठेकेदार दूसरी सड़क बनाएगा।

इन सड़कों से शुरू करेंगे निर्माण कार्य
एक्सईएन अजय गर्ग ने कहा कि वह 24 फरवरी से वी 3 रोड पर सेक्टर 33-34 में सड़क निर्माण का काम शुरू करेंगे। वहीं, सदन में पार्षद चंद्रवती शुक्ला ने सेक्टर 43 सड़क को लेकर मुद्दा उठाया था। उसे भी जल्द बनाने को कहा है। 25 फरवरी को सेक्टर 38-40 की रोड पर काम करेंगे।
रविंद्र शर्मा ने 26 फरवरी से वी 3 रोड पर सेक्टर 9-4 और सेक्टर 8-5 में काम शुरू करने को कहा। मेयर की नाराजगी के बाद धर्मेंद्र शर्मा ने काफी देर तक बताया कि उनके क्षेत्र में 26 फरवरी से सेक्टर 26 की सड़कों की लैंड स्कैपिंग के बाद मरम्मत, मौली कांप्लेक्स की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
फिलहाल फंड नहीं, लेकिन जल्द मिल जाएगा
फिलहाल नगर निगम के पास सड़क बनाने के लिए फंड नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फंड जल्द ही आ जाएगा। एडवाइजर ने निगम को आश्वासन दिया था 63 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण के लिए दिए जाएंगे, लेकिन वह भी अभी तक नहीं मिले हैं। हालांकि निगम को अपनी सड़कों के निर्माण के लिए फिलहाल 55 करोड़ रुपये चाहिए। निगम को अभी 75 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी जल्द मिलने का आश्वासन प्रशासन से मिला है।
निगम ने माना 61 सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता
निगम ने इस साल सड़कों के निर्माण कार्य व मरम्मत के लिए सौ करोड़ का बजट तैयार किया है। वित्त वर्ष 2019-20 की 61 सड़कें सबसे ज्यादा खस्ताहाल हैं। इनके लिए निगम प्राथमिकता पर 55 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा वर्ष 2017-2018 व 2018-2019 की 150 सड़कों और वर्ष 2019-2020 व 2020-2021 की 44 सड़कों का निर्माण कार्य निगम को करना है।

एनआईटीटीटीआर भी जांचेगा सड़क
पहले ठेकेदार अपने हिसाब से सड़कें बना देते थे, लेकिन अब नगर निगम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर से अनुबंध कर लिया है। सड़क बनने से पहले संस्थान निगम को बताएगा कि कहां किस तरह की सड़क बननी चाहिए, कहां पैचवर्क होना है, कहां, किस सड़क पर कैसा मैटेरियल उपयोग करना है। एनआईटीटीटीआर ने निगम से 30 सालों के लिए 36.60 लाख रुपये का कॉन्ट्रेक्ट किया है।
कई जगह सड़कों की हालत खराब है। लोग मुझसे पूछते हैं सड़कें कब बनेंगी। मेयर होने के नाते मैंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि मुझे दिन तय करके बताएं, ताकि मैं लोगों को जवाब दे सकूं। सड़क बनने से पहले और बाद में भी सड़क का निरीक्षण करूंगी ताकि कोई लापरवाही न हो।
- राजबाला मलिक, मेयर