फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor picks up a broom; launches a special cleanliness drive in four areas, including Burail.

Chandigarh News: मेयर ने थामी झाड़ू, बुड़ैल समेत चार क्षेत्रों में चलाया विशेष सफाई अभियान

Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mayor picks up a broom; launches a special cleanliness drive in four areas, including Burail.
चंडीगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को मेयर सौरभ जोशी ने गांव बुड़ैल, सेक्टर-45, सेक्टर-52/53 और कजहेड़ी में विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान काउंसलर कंवरजीत सिंह राणा, लखबीर सिंह और स्थानीय निवासी भी अभियान में शामिल हुए। लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई कर जनभागीदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नगर निगम की टीमों ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाकर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना केवल नगर निगम नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की। मेयर ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में ऐसे विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed