{"_id":"2415f09f66cf6cfd881769b19954739f","slug":"mayor-eleactions-in-chandigarh-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दोनों में से किसी एक के सर सजेगा मेयर का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन दोनों में से किसी एक के सर सजेगा मेयर का ताज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस के हरफूलचंद कल्याण और भाजपा की राजिंदर कौर रत्तू में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
कल्याण इस समय वार्ड नंबर-13 और रत्तू वार्ड नंबर-24 से पार्षद हैं। शनिवार को नामांकन भरने से कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले।
हालांकि, कांग्रेस ने एक रात पहले ही उम्मीदवार तय कर लिए थे। कांग्रेस की ओर से सतप्रकाश अग्रवाल को सीनियर डिप्टी मेयर और शीला देवी को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार घोषित किया।
वहीं, भाजपा की ओर से हीरा नेगी को सीनियर डिप्टी मेयर और दिवेश मौदगिल को डिप्टी मेयर का टिकट दिया गया।
हरफूलचंद कल्याण पिछले दो साल से लगातार पार्षद हैं और वह एक बार सीनियर डिप्टी मेयर और एक बार डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।
वहीं रत्तू पहली बार पार्षद चुनी गई थीं। पिछले छह साल से लगातार कांग्रेसी उम्मीदवार ही मेयर बनता आ रहा है।
सभी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
शनिवार को सभी उम्मीदवारों ने नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर व सचिव राजीव गुप्ता के ऑफिस में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सबसे पहले सुबह करीब 12.30 बजे भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन व अन्य पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरवाए। सांसद पवन कुमार बंसल भी विशेष रूप से यहां पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के अन्य पार्षद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कांग्रेस
हरफूलचंद कल्याण--मेयर
सतप्रकाश अग्रवाल---सीनियर डिप्टी मेयर
शीला देवी--डिप्टी मेयर
भाजपा
राजिंदर कौर रत्तू- मेयर
हीरा नेगी--सीनियर डिप्टी मेयर
दिवेश मौदगिल--डिप्टी मेयर
मनोनीत पार्षदों के घर पहुंचे भाजपाई
जाहिर है कि इस बार भी मेयर का चयन मनोनीत पार्षदों के वोट पर ही निर्भर करेगा। ऐसे में दोनों पार्टियां मनोनीत पार्षदों को लुभाने के लिए प्रयास में जुट गई हैं।
शनिवार शाम को भाजपा उम्मीदवार मनोनीत पार्षदों से वोट मांगने के लिए उनके घर पहुंचे। निगम सदन में किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं हैं। ऐसे में 9 मनोनीत पार्षदों के वोट ही मेयर बनाएंगे।
बसपा व निर्दलीय का वोट अहम
बहुजन समाज पार्टी के पास दो वोट हैं, जबकि एक वोट निर्दलीय पार्षद गुरचरन दास काला का है। ऐसे में ये तीन वोट भी किंगमेकर साबित हो सकते हैं।
वहीं, बसपा संयोजक अनवर-उल-हक का कहना है कि फिलहाल उन्होंने अभी तय नहीं किया है कि उनके पार्षदों का वोट किसको जाएगा। बसपा में जन्नत जहां और नरेश कुमार पार्षद हैं।