{"_id":"64469de898187f363d0fe57c","slug":"mayawati-wished-parkash-singh-badal-a-speedy-recovery-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parkash Singh Badal: आईसीयू में प्रकाश सिंह बादल, मायावती ने ट्वीट कर की जल्द ठीक होने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parkash Singh Badal: आईसीयू में प्रकाश सिंह बादल, मायावती ने ट्वीट कर की जल्द ठीक होने की कामना
Mon, 24 Apr 2023 08:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:51 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर बीएसपी और अकाली दल के गठबंधन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रयासों को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ के साथ ही लंबी उम्र की कामना की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (95) की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई। उन्हें गत चार दिन से मोहाली के निजी अस्पताल में आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में केवल इतना ही बताया कि बादल को अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर बीएसपी और अकाली दल के गठबंधन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रयासों को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ के साथ ही लंबी उम्र की कामना की है।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कामना की है कि बादल जल्दी ठीक हों। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते गत रविवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन