फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayawati rally for haryana assembly elections, criticized bjp, congress

भाजपा के बारे में ये क्या बोल गईं मायावती?

Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
mayawati rally for haryana assembly elections, criticized bjp, congress

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने एक तरफ जहां भाजपा को पूंजीपतियों और धन्नासेठों की पार्टी बताया है, वहीं हरियाणा के विकास के लिए गैर जाट को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग आर्थिक रूप से तभी सुदृढ़ हो पाएंगे जब बसपा की पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी।

हुडा के सेक्टर-9 में रविवार को आयोजित रैली में उन्होंने डॉ. अरविंद शर्मा को बसपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी जाट विरोधी नहीं है लेकिन वह गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों को जाटों के बराबर दर्जा दिलवाना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधकर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश और अन्य प्रदेशों में कांग्रेस और अन्य विरोधी पार्टियों के हाथों में सत्ता की बागडोर रही है लेकिन किसी भी सत्ताधारी दल ने कभी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे सपने दिखाकर भाजपा ने हथियाई सत्ता

mayawati rally for haryana assembly elections, criticized bjp, congress

मायावती ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन आने के झूठे सपने दिखाकर पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाई है लेकिन सत्ता में आने के चार माह बाद भी आम लोगों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। अब यही नीति वह हरियाणा में अपना रही है। हरियाणा की जनता को गुमराह कर वह हरियाणा में भी सत्ता हथियाने का सपना देख रहे हैं।

मायावती ने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुख्य कारण कांग्रेस, भाजपा और अन्य विरोधी दल हैं। यह पूंजीपतियों की पार्टी है। पूंजीपतियों और धन्नासेठों के पैसों से चुनाव लड़ती है। इसलिए सत्ता में काबिज होने के बाद वह पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हित की योजनाएं तैयार करती है।

बसपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के चंदे पर चुनाव लड़ती है। इसलिए बसपा बिना पूंजीपतियों के दबाव में आए गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य कर सकती है।

कांग्रेस की नीति फूट डालो राज करो

mayawati rally for haryana assembly elections, criticized bjp, congress

हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में फूट डालो राज करो की नीति अपनाई है। आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वह बसपा को विकल्प के तौर पर देख रही है।

प्रदेश में बसपा की सरकार आने के बाद क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका हक सूत सहित वापस दिलवाया जाएगा।

रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद शर्मा, राज्य सभा सदस्य राजा राम, जींद विधानसभा से प्रत्याशी सुधीर गौतम सहित प्रदेश के अन्य विधानसभा के उम्मीदवार भी मौजूद रहे।

साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही सरकार
कुमारी मायावती ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन अंतिम चरण में है। इसलिए सत्तासीन दल मतदाताओं को लुभाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाएगी।

इसलिए यहां के लोगों को इनके प्रलोभन में आने से बचना होगा। बसपा के हाथों में प्रदेश की सत्ता की चाबी सौंपकर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों का आर्थिक विकास करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed