{"_id":"439b596d4e9adb795b35cff67637bb50","slug":"mayawati-in-chandigarh-tomorrow-it-will-safety-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती आज चंडीगढ़ में, ऐसा होगा सुरक्षा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती आज चंडीगढ़ में, ऐसा होगा सुरक्षा प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती की सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में रविवार को होने वाली रैली की सुरक्षा व्यवस्था दो हजार पुलिस कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन
मायावती रविवार दोपहर 1:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। इसके बाद मायावती का काफिला ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट चौक, पुलिस लाइन के पीछे से होते हुए गोल्फ कोर्स, पंजाब राजभवन, सुखना लेक से होते हुए पंजाब इंजीनियर कालेज से होकर रैली ग्राउंड में पहुंचेगा।
विज्ञापन
1:45 बजे मायावती के मंच पर पहुंचने का समय है। मायावती का काफिले जिस रोड से गुजरेगा उस रोड को 10 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन के लिए खुशी के बात यह है कि रविवार होने के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रहेगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मोदी की रैली में लगाई गई पूरी फोर्स को मायावती की रैली में सिफ्ट कर किया है।
रैली ग्राउंड के पास ही एक अन्य ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की जगह तय की गई, लेकिन पार्किंग की जगह कम रहेगी, ऐसे में सड़क पर भी वाहन खड़े होने लाजिमी है। शहर के सभी पुलिस थाना प्रभारियों के अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी रैली की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।