{"_id":"670710ddb67333cb7d0e5374","slug":"mayawati-blames-the-defeat-in-haryana-on-jat-community-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-536827-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मायावती ने हरियाणा में हार का ठीकरा जाट समाज पर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मायावती ने हरियाणा में हार का ठीकरा जाट समाज पर फोड़ा
विज्ञापन
कहा-यूपी के जाट समाज की तरह जातिवादी मानसिकता बदलनी चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में इनेलो के साथ गठबंधन में करारी हार का ठीकरा यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने जाट समाज के मतदाताओं पर फोड़ा है। मायावती ने नसीहत देते हुए कहा कि यूपी के जाट समाज के पदचिह्नों पर चलकर हरियाणा के जाटों को अपनी जातिवादी मानसिकता बदलनी चाहिए। यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है, वे बसपा से विधायक व उनकी सरकार में मंत्री भी बने हैं। मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राज्य में इनेलो के साथ बसपा ने 36 सीटों पर चुनाव लड़ा। बसपा के करीब 32 और इनेलो के 35 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गठबंधन में इनेलो के खाते में मात्र 2 सीटें आई हैं। मायावती ने कहा कि हरियाणा में चुनाव परिणाम से साफ होता है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया। जिससे बसपा के उम्मीदवार कुछ सीटों पर मामूली अंतर से हार गए। हालांकि बसपा वोट दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो गया।