{"_id":"69348df0b85e7d98a3072678","slug":"maulvi-who-solemnized-the-marriage-of-a-minor-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1079-890274-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नाबालिग का निकाह कराने वाला मौलवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नाबालिग का निकाह कराने वाला मौलवी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसका अवैध निकाह कराने के मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने निकाह पढ़ाने वाले समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले आरोपी युवक जीशान को पुलिस पकड़ चुकी है। नाबालिग के बयान और जीशान से पूछताछ में निकाह करवाने में समीर खान की भूमिका सामने आई थी।
पुलिस जांच में निकाहनामे में कई विसंगतियां मिलीं। दस्तावेज में गवाहों और अधिकृत प्राधिकरण के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते। अल हुदा सोसाइटी, मोरी गेट मस्जिद का जिक्र भी मस्जिद के आधिकारिक रिकॉर्ड से अलग पाया गया। वहीं, हस्ताक्षर की जगह मौलवी की मुहर लगी थी। निकाह का स्थान भी दर्ज नहीं किया गया। नाबालिग से जुड़े संवेदनशील पहलुओं को देखते हुए पुलिस ने कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वक्फ बोर्ड की लॉ ऑफिसर मेघना निजावन ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी। संवाद