फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Matter of promotion of four IPS officers of Haryana cadre from IG to ADGP reached Vidhan Sabha

Haryana: तय पदों से अधिक एडीजीपी बनाने का मामला पहुंचा विधानसभा, लोक लेखा समिति ने तलब की पदोन्नति रिपोर्ट

Sun, 17 Jul 2022 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 08:42 AM IST
सार

पुलिस विभाग में चार आईजी को पदोन्नत कर एडीजीपी बनाया गया है, जबकि पद एक ही खाली था। तीन एडीजीपी अधिक बनाने पर आईपीएस ने ही सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन
Matter of promotion of four IPS officers of Haryana cadre from IG to ADGP reached Vidhan Sabha
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों की आईजी से एडीजीपी पद पर पदोन्नति का मामला विधानसभा पहुंच गया है। विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सरकार से आईपीएस की पदोन्नति को लेकर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


समिति ने स्पीकर के जरिये मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूछा है कि डीजी रैंक, एडीजीपी कैडर और एक्स कैडर के पद कितने हैं। गृह विभाग के अधिकार क्षेत्र में आईजी से एडीजीपी की पदोन्नति आती है या नहीं। पदोन्नति से पहले सरकार से अनुमति ली थी या नहीं। चूंकि, इन पदोन्नतियों को लेकर पुलिस विभाग में घमासान मचा हुआ है। आईपीएस अधिकारियों की ओर से ही सरकार को इस मामले में एक के बाद एक कई शिकायतें हुई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग में चार आईजी को पदोन्नत कर एडीजीपी बनाया गया है, जबकि पद एक ही खाली था। तीन एडीजीपी अधिक बनाने पर आईपीएस ने ही सवाल खड़े कर दिए। इन एडीजीपी को पुलिस विभाग फिलहाल डीजी रैंक के खाली पदों के विरुद्ध वेतन दे रहा है। सरकार स्तर पर डीजी रैंक के तीन पदों को एडीजीपी के एक्स कैडर पदों में भी बदलने की तैयारी चल रही है। मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग इसमें बीच का रास्ता निकालने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब विधानसभा की लोक लेखा समिति के बीच में आने पर मामला और उलझ सकता है। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस विधायक वरुण मुलाना हैं। मुलाना ने बताया कि आईजी की एडीजीपी पद पर पदोन्नति के बारे में सरकार से जानकारी मांगी है। पदोन्नतियां नियमों के खिलाफ हुई हैं या नियमानुसार यह जानना समिति का अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed