फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Math's paper cancelled, five thousand affected

मैथ का पेपर रद्द्, पांच हजार विद्यार्थी निराश लौटे

Thu, 25 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 25 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बिना कारण बताए और नोटिस दिए ही बारहवीं का गणित का पेपर रद्द कर दिया। इस कारण कैथल जिले के 75 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे लगभग 5000 से ज्यादा विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा के रद्द होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब यह परीक्षा सात अक्तूबर को होगी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की गणित की परीक्षा होनी थी। जो दोपहर ढाई बजे शुरू होनी थी।
विज्ञापन


बच्चे परीक्षा के शेड्यूल के हिसाब से केंद्रों पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां पहुंच कर उन्हें पता चला कि अज्ञात कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह सूचना मिलने पर सेंटरों पर पहुंचे बच्चों को भारी निराशा हुई तथा उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा करनी पड़ेगी तैयारी : विद्यार्थी
परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को काफी निराशा हुई। छात्रा आरती, गूंजन, मोनिका, साक्षी, सिमरन, ज्योति, आरती, सुनेहा, अंकिता, निशा, रमन, योगिता और शिल्पा ने बताया कि वे विषय की पूरी तैयारी कर चुके थे। जब परीक्षा में बैठने लगे तो उस समय पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। विद्यार्थियों ने बताया कि अब सात अक्तूबर तक फिर से परीक्षा देने की परेशानी बनी रहेगी। इसके लिए पूरी तैयारी दोबारा करनी पड़ेगी।

जिले में 75 सेंटरों पर होनी थी परीक्षा
गौरतलब है कि जिले के 75 सेंटरों पर गणित का पेपर होना था। लेकिन पेपर रद्द होने के कारण इन सेंटरों पर पहुंचे विद्यार्थियों को निराश लौटना पड़ा। केंद्रों पर परीक्षा करवाने के सभी इंतजाम कर दिए गए थे।


एक बजकर पंद्रह मिनट पर मिली सूचना

जिला उड़न दस्ता अधीक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड से उनके पास करीब सवा एक बजे पर परीक्षा रद्द करने के आदेश आए। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। साथ ही उन्हें भेजे गए सभी प्रश्न पत्र जमा करवाने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक परीक्षा रद्द करने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग 5000 से ज्यादा बच्चों की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed