फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mata chand kaur murder, reward on chand kaur murderer, ludhiana, mandhari community, punjab

माता चंद कौर के हत्यारों का नाम बताओ, 20 लाख ईनाम पाओ

Sun, 10 Apr 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 10 Apr 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
mata chand kaur murder, reward on chand kaur murderer, ludhiana, mandhari community, punjab
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala
नामधारी दरबार ने गुरुमाता चंद कौर के हत्यारों के बारे में सुराग देने वाले को बीस लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। दरबार ने साफ किया है कि यदि पंजाब सरकार आने वाले कुछ दिनों में माता चंद कौर की हत्या के मामले में किसी नतीजे पर न पहुंची तो दरबार सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन


नामधारी दरबार के प्रधान और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान एचएस हंसपाल ने कहा कि यह एलान सतगुरु उदय सिंह की सहमति के साथ किया गया है। चार अप्रैल को माता चंद कौर की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों को काबू करने के लिए सरकार ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। अभी तक इस हत्याकांड के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले को दस लाख का इनाम देने का एलान कर रखा है। अब नामधारी दरबार ने भी बीस लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।  हंसपाल ने कहा कि पंजाब सरकार हत्यारों तक पहुंचने का पुरजोर प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही उनको काबू कर लेगी। इससे पहले भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनको लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए संगत में संदेह है। नामधारी दरबार ने संगत से आग्रह किया कि वह घबराएं नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरदे फिरदे जाने की थी इच्छा
हंसपाल ने कहा कि एक अप्रैल को सग्गू अस्पताल में माता चंद कौर के तमाम रूटीन चेकअप कराए गए थे। उनकी सारी रिपोर्ट सही आई थी, लेकिन अस्पताल में माता जी मरीजों को देख कर विचलित हो गईं थी। तब उन्होंने कहा था कि मेरी यही इच्छा है कि मैं तुरदी फिरदी जावां।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed