युवती ने 12 घंटे तक झेला 'पेन' का पेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के यूरिन ब्लैडर में करीब 12 घंटे तक छह इंच का एक पेन फंसा रहा। पेन को निकालने में डॉक्टरों को एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। यह केस हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में सामने आया।
युवती को उसके परिजनों ने शुक्रवार शाम अस्पताल में दाखिल करवाया था। दर्द से कराहती 27 वर्षीय युवती की हालत खराब होते देख डॉक्टर ने एक्सरे व अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा। इसके बाद एक्सरे रिपोर्ट देख डॉक्टर चौंक गए। रिपोर्ट में युवती के यूरिन ब्लैडर में पेन फंसा दिखा।
इस कारण युवती को यूरिन पास करने में काफी परेशानी हो रही थी। अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. विवेक भादू ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दूरबीन से पेन निकाला।
फट सकता था यूरिन ब्लैडर
डॉ.भादू ने बताया कि यूरिन ब्लैडर के अंदर पेन फंसा होने के कारण युवती को काफी दर्द हो रहा था। जल्द ही पेन नहीं निकाला जाता तो यूरिन ब्लैडर फट सकता था। पेन से ब्लैडर की लेयर को नुकसान पहुंच सकता था।
डॉ. भादू ने बताया कि सिस्टोस्कोपिक(दूरबीन के माध्यम से इलाज की तकनीक) तकनीक से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेन निकालने में सफलता मिली।
यह था मामला
घर में युवती पेन की मदद से अपने प्राइवेट पार्ट से अश्लील हरकतें करने लगीं। इस दौरान पैन अचानक युवती के प्राइवेट पार्ट के अंदर ही चला गया। इस पर युवती को उसके परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।