फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Master Wazir Singh elected State President of Retired Employees Union Haryana

Chandigarh News: मास्टर वजीर सिंह चुने गए रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान

Thu, 26 Dec 2024 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Master Wazir Singh elected State President of Retired Employees Union Haryana
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

सरकार ने जल्द ही रिटायर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन : मास्टर वजीर सिंह
चंडीगढ़। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्व कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय हुए इस सम्मेलन में मास्टर वजीर सिंह को प्रधान, रत्न कुमार जिंदल को महासचिव, मनोहर लाल जाखड को कोषाध्यक्ष व बलवान सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। समस्त आम सभा ने राज्य कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार चारों पदाधिकारियों को दिया गया। राज्य प्रधान वजीर सिंह व महासचिव रत्न कुमार जिंदल ने सामूहिक रूप से जानकारी दी कि रिटायर कर्मचारी अपनी विभिन्न व लंबित मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके चलते उनमें रोष बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed