फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mass rush of migrants to visit Sultanpur, medical screening of 2932

सुल्तानपुर जाने को उमड़ी प्रवासियों की भीड़, 2932 की हुई मेडिकल स्क्रीनिंग

Thu, 28 May 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mass rush of migrants to visit Sultanpur, medical screening of 2932
सुल्तानपुर जाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश जाने के लिए बुधवार को सेक्टर-26 सीसीईटी में बने होल्डिंग सेंटर में मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए प्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल डिस्टेसिंग के लिए प्रवासियों की भीड़ को तीन अलग-अलग स्थानों पर एकत्र कर 2932 प्रवासियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन की ओर से बुधवार को सुल्तानपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। इसमें जाने वाले लोगों को फोन कर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए सीसीईटी सेंटर में सुबह आठ बजे बुलाया गया। घर जाने के लिए जिन लोगों को कॉल किया गया था, उनके अतिरिक्त सीसीईटी में 2000 लोग ज्यादा पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए यूटी ने रेलवे अधिकारियों के साथ वार्ता कर एक अन्य अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की, जिसके बाद आए 2932 प्रवासियों की घर जाने से पहले मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद उन्हें सीटीयू की बसों से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

आज बिहार जाने वालों की होगी स्क्रीनिंग
चंडीगढ़ से वीरवार को दोपहर दो बजे बिहार के छपरा (सारण), हाजीपुर (वैशाली) और मुजफ्फरपुर जाने वाले लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त शाम पांच बजे बिहार के दरभंगा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, नजीबाबाद और गोंडा रुकते हुए जाने वाली ट्रेन के लिए प्रवासियों को मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया है। इसके लिए प्रवासियों को सुबह आठ बजे का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed