फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mass cheating during haryana board exam

बीजेपी राज में ऐसे चल रही नकल, लेकिन खुल गई पोल

Tue, 21 Mar 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 21 Mar 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
mass cheating during haryana board exam
नकल
शिक्षा विभाग की नकल रोकने के दावे की पोल खुल गई है। बीजेपी राज में खुल कर बिना डरे नकल चल रही है। परीक्षा में सफल होने के लिए अलग अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


सोनीपत में ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट स्कूल के टीचर भी मोबाइल से पेपर आउट कराने की कोशिश करते पकड़े गए। सोमवार को कथूरा गांव में बने सेंटर से तीन पर्यवेक्षकों को इसी कोशिश में पकड़ा गया। उन्हें तुरंत ड्यूटी से रिलीव किया गया है। मामले की जानकारी बोर्ड को भी दी गई है। तीनों शिक्षक एक ही प्राइवेट स्कूल के थे। बताया गया है कि उक्त कर्मियों ने सेंटर सुपरिंटेंडेंट से भी बदतमीजी की। इसके अलावा परीक्षा के दौरान कुल 27 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार, कथूरा गांव में बने विद्या सहारा स्कूल भांवड़ के तीन कर्मचारी सुमित, संजय और अमन ने स्कूल में बने केंद्र में मोबाइल के माध्यम से प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐन मौके पर केंद्र अधीक्षक ने तीनों को पकड़ लिया। जब केंद्र अधीक्षक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने अधीक्षक के साथ बदतमीजी भी की। इसके बारे में जिला शिक्षा अधिकारी और बोर्ड अधिकारियों को बताया गया तो तीनों को तुरंत ही ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया। वहीं विभागीय कार्रवाई के लिये भी उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। 
 

एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर पकड़े 10 नकलची

mass cheating during haryana board exam
नकल
एसडीएम निशांत यादव ने सोमवार को 10 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने 10 नकलची पकडे़। एसडीएम सोमवार को सबसे पहले हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने हरियाणा विद्यालय ओपन बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने सीआरजेड स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां के बाद उन्होंने बड़वासनी और हुल्लाहेड़ी स्कूलों का भी निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों से 10 नकलची पकड़े गए और इन सभी की मौके पर ही यूएमसी बनाई गई।

यादव ने इस दौरान सीआरजेड स्कूल में बाहरी दखल रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति बाहरी दखल देने की कोशिश करता है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed