फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyre Manpreet Singh Funeral Story

मां के कंधे पर उठा शहीद बेटे का जनाजा

Mon, 08 Dec 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर) Updated Mon, 08 Dec 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Martyre Manpreet Singh Funeral Story

विधवा मां सुखबीर कौर की आंखों में बेटे का शव देख भले ही दर्द भरे आंसू थे, लेकिन उन्हें इस बात का फक्र भी था कि आज से उनकी पहचान भी किसी शहीद की मां के रूप में होगी। यही वजह था कि रविवार को बेटे मनप्रीत सिंह के शव के गांव अवान पहुंचने पर उन्होंने खुद आगे बढ़कर अपने बेटे के जनाजे को कंधा भी दिया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों का सामना करते हुए शहीद मनप्रीत सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच सैकड़ों लोगों ने शव यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


इस बीच 31 एफडी रेजिमेंट के जवान मनप्रीत सिंह पुत्र स्व. बलदेव सिंह को स्टेशन कमांडर तिब्बड़ी कैंट कर्नल अनिल कुमार मोर, मेजर अरविंद राज हंस, एडीसी जनरल गुरदासपुर डा.ए कार्तिक, सैनिक भलाई बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर सतबीर सिंह, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह ने श्रद्धांजलि दी। वहीं 17 सिख रेजिमेंट के जवानों ने शव को सलामी दी। शहीद के तीन वर्षीय पुत्र अरमानप्रीत तथा बड़े भाई गुरजिन्द्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को नौकरी और परिवार को प्लॉट

Martyre Manpreet Singh Funeral Story

इस अवसर पर एडीसी जनरल गुरदासपुर डा.ए कार्तिक ने बताया कि सरकार की ओर से शहीद की पत्नी रणजीत कौर को एक लाख रुपये ,विधवा माता सुखबीर कौर को तीन लाख रुपये, शहीद के परिवार को एक प्लाट या पांच लाख रुपये के अलावा शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इसी प्रकार शहीद मनप्रीत सिंह के गांव में स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सलविन्द्र सिंह, डीएसपी हरजिन्द्र सिंह, शहीद के चाचा सुखदेव सिंह, शहीद के ससुर बलवंत सिंह, विजय सिंह, बलजीत सिंह, अवतार सिंह छोटेपुर, सूबेदार मेजर शाम सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, हवलदार कुलविन्द्र सिंह, हवलदार र्स्वण सिंह, हवलदार सतनाम सिंह, हवलदार बलवंत सिंह, सूबेदार बलदेव सिंह मौजूद थे।

मौका मिला तो बरकरार रहेगी शहादत की परंपरा

Martyre Manpreet Singh Funeral Story

उड़ी सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए मनप्रीत सिंह की मां सुखबीर कौर ने कहा कि आज उन्होंने अपने पुत्र की अर्थी को अंधा देकर सारे देश को यह संदेश दिया है कि एक शहीद की माता का रुतबा कितना ऊंचा होता है।

आंसुओं को अपनी आंखों में समेटे शहीद की माता ने कहा कि उसके दो और बेटे सेना में तैनात हैं। यदि मौका मिला तो उसके परिवार में शहादत की परंपरा आगे भी बरकरार रहेगी। उन्हें बेशक अपने पुत्र के बिछड़ने का गम है, लेकिन उन्हें बेटे की शहादत पर नाज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed