फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyrdom of great souls shows the world a new path: Kejriwal

महान आत्माओं की शहादतें दुनिया को दिखाती हैं नया मार्ग : केजरीवाल

Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom of great souls shows the world a new path: Kejriwal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान आत्माओं की शहादतें संसार को नया मार्ग दिखाती हैं और महत्वपूर्ण बदलाव लाती हैं। उनकी बदौलत समाज और समुदाय की विशिष्ट पहचान को नया रूप मिलता है। पंजाब सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है।
केजरीवाल शनिवार रात को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार में भाग लेने पहुंचे थे। इस आयोजन के साथ पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर स्मृति कार्यक्रम हो गए हैं। संगत को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुगलों ने हिंदुओं को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने की योजना बनाई थी, जिसके बाद लोग धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के पास मदद के लिए आए थे। कई प्रस्तावों के बावजूद मुगल बादशाह के सामने गुरु साहिब ने अत्याचार के सामने झुकने से इन्कार किया और धर्म की रक्षा के लिए शहादत का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास शहादतों से भरा हुआ है क्योंकि शहादत सिख धर्म में सर्वोच्च स्थान रखती है।
विज्ञापन

--------------

बॉक्स

गुरुओं से सिखा अन्याय के खिलाफ लड़ना : मान

संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाबी लोगों को अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और अन्याय के विरुद्ध डटकर संघर्ष करने की भावना श्री गुरु अर्जन देव जी, श्री गुरु तेग़ बहादर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से विरासत में मिली है। बलिदान की भावना पंजाबियों के रक्त में है और पंजाबी अपनी महान विरासत पर गर्व महसूस करते हैं। मान ने कहा कि इस महान और पवित्र दिवस को मनाने का उद्देश्य नौवें गुरु जी के दर्शन और शिक्षाओं को पूरी दुनिया में पहुंचाना है ताकि शांति, सद्भावना और धर्म निरपेक्षता के आदर्श, जिनके लिए उन्होंने शहादत दी थी, सुरक्षित रह सकें। गुरु जी का जीवन और शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रकाशस्तंभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस, गुरमीत सिंह खुड्डियां, हरभजन सिंह ,तरुनप्रीत सिंह सौंद, लाल चंद कटारुचक्क, मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल,लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं मालविंदर सिंह कंग, राज्य सभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी,सलाहकार पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों दीपक बाली, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed