फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyr Kulwant Singh to cremated with state honors in his native village Chadik of Moga

Moga: तीन माह के बेटे ने शहीद कुलवंत सिंह को दी मुखाग्नि... तो पूरा गांव चीत्कार उठा, हर आंख हुई नम

Sat, 22 Apr 2023 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

मोगा के शहीद कुलवंत सिंह के पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
Martyr Kulwant Singh to cremated with state honors in his native village Chadik of Moga
मोगा में शहीद पिता को मुखाग्नि देता तीन माह का मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के जवान कुलवंत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चड़िक में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैैसे ही उनके तीन माह के बेटे ने उनके शव को मुखाग्नि दी तो पूरा गांव चीत्कार उठा। शहीद की पत्नी को रोते देख हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जवान को श्रद्धांजलि देने मोहम्मद सदीक, मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा, बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह, साबका विधायक डॉ. हरजोत कमल, मोगा डिप्टी कमीशनर, एसएसपी और एसडीएम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

मोगा के शहीद कुलवंत सिंह के पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घर में चीख पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को ये भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed