फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   martyr day celebration, chandigarh nagar nigam, kirron kher, chandigarh police, fire, chandigarh

पुलिस-फायर विभाग के शहीद की पत्नियां आज होंगी सम्मानित

Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
martyr day celebration, chandigarh nagar nigam, kirron kher, chandigarh police, fire, chandigarh
अमर जवान - फोटो : file photo
शहीदी दिवस पर नगर निगम वीर नारियों के अलावा पुलिस और दमकल विभाग के शहीद की पत्नियों एवं परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित करेगा। इसमें एक सीआरपीएफ शहीद के परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद किरण खेर मुख्य अतिथि होंगी। मालूम हो कि खेर के पिता भी आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। मेयर अरुण सूद का कहना है कि चंडीगढ़ के संबंधित शहीद की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


हाई टी नहीं चाहते हैं मेयर
शहीदी दिवस की तैयारियों पर मेयर अरुण सूद ने मंगलवार को मनोनीत पार्षद एवं रिटायर्ड मेजर डीएस संधू और रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेयर ने यह सुझाव दिया कि समारोह के बाद हाई टी का आयोजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद तरह-तरह के व्यंजन परोसने के खिलाफ हैं, इस पर मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने कहा कि इस संबंध में निमंत्रण कार्ड पर भी टी लिखवा दिया गया है, इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि हाई टी की जगह पर साधारण टी की ही व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed