{"_id":"619567b5900a5a3c0336b89b","slug":"married-woman-hangs-herself-death-chandigarh-news-pkl4333313143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट से परेशान विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए मारपीट से परेशान विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। दहेज के लिए मारपीट से परेशान सैलून संचालक महिला ने मंगलवार रात मौलीजागरां स्थित घर में फंदा लगा लिया। महिला के पिता और भाइयों ने उसे फंदे से उतारकर पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मौलीजागरां निवासी नताशा के रूप में हुई। मृतका नताशा और उसका पति रवि सेक्टर-7 की इनर मार्केट में सैलून चलाते थे। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नहीं मिला, लेकिन मृतका के पिता पूछा पिल्लाई की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने दहेज हत्या करने वाले पति रवि कुमार, सास सीमा रानी और ननद ज्योति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मौलीजागरां निवासी पूछा पिल्लाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले बेटी नताशा की शादी पड़ोसी युवक रवि से हुई थी। शादी के बाद बेटी नताशा को पति रवि कुमार, सास रानी और ननद ज्योति दहेज के लिए तंग करते थे। करीब डेढ़ साल बाद उसे बेटा हो गया, लेकिन बेटी को पति समेत अन्य लोग काफी तंग करते थे। उन्होंने मामले की शिकायत वुमन पुलिस स्टेशन में भी की थी। वुमन पुलिस स्टेशन में काउंसलिंग के बाद दोनों इकट्ठे रहने लग गए थे। पूछा पिल्लाई ने बताया कि इसके बावजूद बेटी नताशा को दहेज के लिए मारपीट और तंग करते थे। कुछ दिन से बेटी मायके रह रही थी। मंगलवार को पति रवि घर आया और बेटी नताशा को बुलाकर अपने घर ले गया। रात करीब दो बजे रवि उनके घर आया और कहने लगा कि नताशा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और वह खोल नहीं रही है। वह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि बेटी फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने बेटी को उतारा और पंचकूला के सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछा पिल्लाई ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग और मारपीट से परेशान होकर नताशा ने आत्महत्या की है।