{"_id":"573493fe4f1c1ba13091a4b3","slug":"marpeet-with-congress-leader-marpeet-with-state-secretary-chandigarh-congress-chandigarh-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रदेश सचिव पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रदेश सचिव पर लाठी-डंडों से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रदेश सचिव पर बुधवार को शाम दो महिलाओं सहित चार लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अवैध शराब बेचने की शिकायत देने के शक में उनसे मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस में दी शिकायत में हल्लोमाजरा निवासी कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रदेश सचिव अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सेक्टर-31 थाना पुलिस हल्लोमाजरा में अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने आई थी।
इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब बरामद की और थाने जाते समय रास्ते में थाना प्रभारी से उनकी मुलाकात हो गई। थाना प्रभारी ऐसे ही बात करते हुए उन्हें बैठाकर थाने लेकर गए। इसी वजह से हल्लोमाजरा में अवैध शराब का धंधा करने वाले कुछ लोगों को शक हुआ कि पुलिस की रेड उन्होंने ही शिकायत देकर कराई है। इसके बाद हल्लोमाजरा की एक महिला ने उनके घर आकर गाली गलौज की। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक दिन बाद महिला के देवर ने उन्हें हल्लोमाजरा स्थित दुकान पर बातों में उलझाकर रखा था। इसी दौरान पीछे से दो महिलाएं और एक व्यक्ति लाठी डंडे लेकर आया और उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से निकले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस में शिकायत देने के बाद आरोपी महिलाओं ने छेड़छाड़ के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर-31 थाने में दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उन्हें किसी भी गलत केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।