फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Market of Sector-21... Traders said - Business is ruining due to negligence of engineering department

Chandigarh News: सेक्टर-21 का बाजार... व्यापारी बोले- इंजीनियरिंग विभाग की अनदेखी से चौपट हो रहा कारोबार

Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Market of Sector-21... Traders said - Business is ruining due to negligence of engineering department
चंडीगढ़। सेक्टर-21सी के बाजार के दुकानदार बेहद तनाव में हैं। कारण, बाजार में दिनोंदिन ग्राहकों की कम होती संख्या है। स्थिति यह है कि वर्षों से इस बाजार से खरीदारी करने वाले ग्राहक भी यहां आने से कतराने लगे हैं। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग की अनदेखी के कारण यह हो रहा है। बाजार की कच्ची पार्किंग में लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। वहीं, दुकानों के बरामदों से उखाड़े गए टाइल्स के कारण भी आए दिन वहां कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। इस कारण लोग बाजार आने से कतराने लगे हैं। बिजनेस मंदा होता जा रहा है।बाजार के मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राधे लाल बजाज का कहना है कि मेयर, पार्षद और जेई से दर्जनभर बार शिकायत व आग्रह किया जा चुका है। किसी भी स्थिति में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 7 महीने पहले बाजार में सीवर लाइन बिछाने के लिए पार्किंग में खोदाई की गई थी। सीवर लाइन डाल दी गई, लेकिन पार्किंग को पक्का नहीं किया गया। ठीक ऐसे ही छह महीने पहले दुकानों के बरामदों में लगी पुरानी टाइल्स उखाड़कर नई लगाने का काम शुरू किया गया। महज चार दुकानों के सामने नई टाइल्स लगाई गई। उसके बाद काम ठप कर दिया गया। तब से अब तक दुकानदार उसी टूटी-फूटी बरामदे के सामने दुकान चलाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed