{"_id":"e9c4aeb6a8a52157d282832d9b9501db","slug":"market-committe-started-stall-for-onion-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी ने लगाया सस्ते प्याज का स्टॉल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी ने लगाया सस्ते प्याज का स्टॉल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ मार्केट कमेटी ने वीरवार को सेक्टर-26 की मंडी में सस्ते प्याज का स्टॉल लगाया। स्टॉल पर 55 रुपये किलो के हिसाब से प्याज बिका तो मार्केट में वहीं प्याज खुदरा रेट पर 75 रुपये किलो बिक रहा था। पहले दिन स्टॉल पर 24 बोरी प्याज बिका। प्याज की कीमतें कम होने तक मंडी में हर रोज सस्ते प्याज की स्टॉल लगेगी।
वीरवार को मार्केट कमेटी ने आढ़तियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। बैठक के बाद मंडी बोर्ड चंडीगढ़ के सचिव व चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाइन के निर्देश पर मार्केट कमेटी ने स्टॉल लगा दिया।
इस मौके पर मंडी बोर्ड के संयुक्त सचिव व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सचिव मनदीप कौर भी उपस्थित थीं। जैसे ही लोगों को सस्ते प्याज की स्टॉल का पता लगा तो प्याज के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ अधिक होने पर कमेटी को सुरक्षा गार्ड बुलाने पड़े।
विज्ञापन
सुबह नौ से 12 बजे तक लगेगी स्टॉल
सचिव मनदीप कौर ने बताया कि जब तक प्याज के दाम कम नहीं हो जाते, मार्केट कमेटी हर रोज मंडी में स्टाल लगाएगी। स्टॉल पर 40 बोरी (16 क्विंटल) प्याज बेचा जाएगा।
यह स्टॉल सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा। हर व्यक्ति को दो किलोग्राम से अधिक प्याज नहीं मिलेगा। मार्केट कमेटी ने प्याज का भाव 55 रुपये किलो तय किया है।
मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने बताया कि कमेटी ने पहली बार स्टाल लगाया है। सब्जी मंडी में वीरवार को छह प्याज पहुंचा था।
सारा दिन लगे स्टॉल
स्माल वेजिटेबल सेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान देशराज का कहना है कि कमेटी ने स्टॉल लगाकर सही काम किया है। प्याज की मांग को देखते हुए तीन घंटे नाकाफी हैं। स्टॉल को पूरा दिन चलाना चाहिए।