{"_id":"3be4bf066ec591a408a552692a2decc2","slug":"march-10-and-11-may-be-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल श्ाहर में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल श्ाहर में हो सकती है बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इससे चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक नौ मार्च को आसमान में बादल छाने की संभावना है। उसके बाद 10 मार्च को बारिश होगी। ग्यारह मार्च को भी हल्की बारिश के आसार हैं। 10 तारीख को तेज ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान में फिलहाल फर्क नहीं पड़ेगा।
वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।